शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर निरजा अहिरवार राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित

Spread the love

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के विकासखंड भरतपुर अंतर्गत पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय माथमौर की शिक्षिका निरजा अहिरवार को शिक्षा, साहित्य, कला, पर्यावरण संरक्षण एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले नेशनल बेस्ट टीचर अवार्ड-2026” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें 20 मई 2026 को मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित अहिल्या परिसर में बालरक्षक प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षिक सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. योगेंद्र नाथ शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा, साहित्य, विधि एवं प्रशासनिक क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी सहभागिता की।


बालरक्षक प्रतिष्ठान के अध्यक्ष मनोज चिंचोरे, राष्ट्रीय सचिव नरेश बाग, मुख्य संयोजक धर्मेश जोशी एवं स्मिता राणा की गरिमामयी उपस्थिति में निरजा अहिरवार को अशोक स्तंभ युक्त स्मृति चिन्ह, बालरक्षक प्रतिष्ठान पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
निरजा अहिरवार की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर संकुल केंद्र कुंवारपुर, विकासखंड भरतपुर सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *