जनकपुर थाना क्षेत्र में चलित थाना का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं

Spread the love

एमसीबी जिले के वनांचल क्षेत्र जनकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भूमका, जो शहडोल जिले की सरहद से लगा हुआ गांव है, में चलित थाना लगाया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा आम ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं।


ग्रामीणों ने मुख्य रूप से मोबाइल टावर की समस्या और जल आपूर्ति की समस्या को अधिकारियों के समक्ष रखा। वहीं भूमि संबंधी विवाद को लेकर दो आवेदन प्राप्त हुए, जिनका तस्दीक (जांच) उपरांत नियमानुसार मुनासिब कार्रवाई किए जाने की बात कही गई

चलित थाना के दौरान ग्रामीणों को यातायात एवं सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत राहगीर योजना, एम परिवहन ऐप की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने तथा नशे से दूर रहने को लेकर जागरूक किया गया।

पुलिस प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों में संतोष देखने को मिला और लोगों ने चलित थाना को समस्याओं के समाधान का बेहतर माध्यम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *