न्यू लाइफ स्कूल जनकपुर में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, अभिभावकों की रही विशेष उपस्थिति

Spread the love

न्यू लाइफ इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, जनकपुर में शनिवार को कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन द्वारा मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।


समारोह में विद्यार्थियों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बच्चों की सफलता पर अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार का आभार जताया।
कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक पी.एन. पटेल, प्राचार्य, आराधना पटेल एवं डायरेक्टर डेनियल पटेल ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने और जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया


इसके साथ ही ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कराने वाले शिक्षकों को भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे शिक्षकों की मेहनत और समर्पण का अहम योगदान रहता है।
सम्मान समारोह उत्साह और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ, जहां छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने इस उपलब्धि का मिलकर उत्सव मनाया।

One thought on “न्यू लाइफ स्कूल जनकपुर में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, अभिभावकों की रही विशेष उपस्थिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *