‘सत्य की ऐतिहासिक जीत’ — केजरीवाल की रिहाई पर AAP में जश्न

Spread the love

आम आदमी पार्टी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। तथाकथित शराब नीति मामले में सीबीआई कोर्ट द्वारा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया सहित 23 लोगों को 27 फरवरी 2026 को 22 जजनवरी बाईज्जत बरी किए जाने के आदेश को पार्टी ने सत्य और संविधान की जीत बताया है।
ज्ञात हो कि 21 मार्च 2024 को ईडी द्वारा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 26 जून 2024 को सीबीआई ने उन्हें जेल से ही हिरासत में लिया। 23 जुलाई 2024 को उन्हें जमानत मिली थी। आज अदालत के फैसले के बाद उन्हें पूरी तरह बरी कर दिया गया।
बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी ईमानदारी से राजनीति की है और उन पर लगाया गया मामला झूठा साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सच्चाई और न्याय की जीत है तथा लोकतंत्र और संविधान की मर्यादा बनाए रखने की आवश्यकता है।
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखमंती सिंह और कोरबा लोकसभा अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा ने इसे सत्य और न्याय की ऐतिहासिक विजय बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल दो नेताओं की नहीं, बल्कि सच्चाई, संघर्ष और ईमानदार राजनीति की जीत है।
फैसले के बाद आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और प्रदेश भर में बधाई एवं खुशी का इज़हार किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *