एमसीबी/जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र विकासखंड भरतपुर के ग्राम माथमौर स्थित आयुष्मान मंदिर, कुंवारपुर, जिला एमसीबी (छत्तीसगढ़) में दिनांक 27 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक पाँच दिवसीय योग शिविर का सफल आयोजन किया गया इस योग शिविर में ग्रामीणों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।

योग शिविर के दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, चक्रासन, वक्रासन, तिर्यक ताड़ासन, धनुरासन, मण्डूकासन, शशांकासन, सर्वांगासन, भुजंगासन, मरकटासन, नौकासन, अर्ध हलासन, हलासन, सुखासन, वज्रासन, पद्मासन सहित अन्य समत आसनों का अभ्यास कराया गया।
इसके साथ ही प्राणायाम में अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भस्त्रिका, भ्रामरी, शीतली, उज्जायी एवं सूर्यभेदन प्राणायाम तथा मुद्राओं में ज्ञान मुद्रा, शंख मुद्रा, वायु मुद्रा, प्राण मुद्रा, ध्यान मुद्रा एवं चक्षु मुद्रा का अभ्यास कुशलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कुंवारपुर की सरपंच श्रीमती लीलावती बैगा, सेवा निवृत्त ड्रेसर रामलल्लू पटेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंवारपुर के प्राचार्य राजेश कुमार द्विवेदी, डॉ. अनिल मिश्रा, लघु वनोपज प्रबंधक कमल नारायण सिंह, गणमान्य नागरिक दिगेश्वर प्रसाद तिवारी, झगरसाय, विजय गुप्ता, बुद्धू सिंह, रामदुलारे सिंह, शारदा सिंह, श्रवण सिंह सहित मितानिन श्रीमती बबली बाई, श्रीमती ओमवती बाई, श्रीमती समतिया बाई की गरिमामयी उपस्थिति रही।

योग शिविर को सफल बनाने में शासकीय आयुर्वेद आयुष्मान मंदिर के चिकित्सक डॉ. रितेश कौशले, योग प्रशिक्षक विवेक कुमार तिवारी, राजेश्वर सिंह, पीटीएस संत राम मिंज का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएं एवं बच्चे-बच्चियों ने सहभागिता की।
शिविर के समापन अवसर पर योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित योग अभ्यास पर बल दिया गया।
