जनकपुर में मनरेगा बचाओ अभियान किसानों-मजदूरों के हक़ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

Spread the love

जनकपुर में मनरेगा बचाओ अभियान
किसानों-मजदूरों के हक़ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन


छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जनकपुर के तत्वावधान में पूर्व विधायक गुलाब कमरो के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ अभियान के अंतर्गत एक विशाल रैली एवं आमसभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसानों एवं मजदूरों के साथ किए जा रहे कथित अन्याय के विरोध में जोरदार नारेबाजी की गई। रैली में केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए मनरेगा को कमजोर करने के प्रयासों का विरोध किया गया तथा किसानों-मजदूरों के अधिकारों की आवाज बुलंद की गई।
इस अवसर पर मनरेगा बचाओ संग्राम में विशेष रूप से सांसद प्रतिनिधि  रवि प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण  रामनरेश पटेल, पीसीसी सदस्य  प्रभात सिंह,  अवधेश प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस  अमोल सिंह मरावी, जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस  उपेंद्र द्विवेदी, नवनियुक्त मंडलम अध्यक्ष विनीत सिंह (कुंवारपुर), देवेंद्र सिंह (बहरासी), लालसाय बैगा (देवगढ़), संजीव गुप्ता (जनकपुर), कंशलाल (कोटाडोल), पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रकाश मानिकपुरी सहित कांग्रेस पार्टी के समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा को मज़बूत करने तथा किसानों-मजदूरों के हक़ की लड़ाई को लगातार जारी रखने का संकल्प दोहराया।

3 thoughts on “जनकपुर में मनरेगा बचाओ अभियान किसानों-मजदूरों के हक़ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

  1. PKR777 is where I’ve been spending my evenings lately. The site design is clean and easy to navigate, and they seem to have some decent promos running regularly. Give it a try at pkr777!

  2. Shahspin has a really interesting selection of slot games. Been trying my luck on a few different ones, and the graphics are pretty impressive. Worth a shot if you’re a slot fan at shahspin!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *