ग्राम आरा मे नि:शुल्क योग शिविर का सफल आयोजन

Spread the love

एमसीबी जिले के विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत तोजा के आश्रित ग्राम आरा में पाँच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का सफल आयोजन

ग्राम आरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, कुंवारपुर, जिला–एम.सी.बी. (छत्तीसगढ़) में 1 फरवरी से 5 फरवरी 2026 तक पाँच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम, मुद्रा एवं ध्यान की विभिन्न विधाओं का अभ्यास कराया गया, जिससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी।
इस योग शिविर के सफल आयोजन में मुख्य अतिथि  हीरालाल यादव  (उपसरपंच, ग्राम पंचायत तोजा) उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में  संजय कुमार सिंह  राजेश कुमार द्विवेदी (प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंवारपुर),  प्रहलाद सिंह (प्रधान पाठक, प्राथमिक पाठशाला तोजी) सहित अनेक गणमान्य वरिष्ठ नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के संचालन में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी  रितेश कौशले, योग प्रशिक्षक  विवेक कुमार तिवारी , पोस्ट मास्टर  पीयूष साव   संत राम मिंज ,  विद्यासागर तिवारी, मितानिन बहनें एवं समस्त सम्मानित ग्रामीणजन, महिला-पुरुषों तथा बच्चे-बच्चियों का सराहनीय योगदान रहा।
इस पाँच दिवसीय योग शिविर में कुल 44 महिलाएँ,69 पुरुष,
63 बालक एवं 102 बालिकाओं ने भाग लेकर योग से लाभ प्राप्त किया।
शिविर के दौरान अतिथियों द्वारा “रोज़ योग करें, निरोग रहें” के संदेश को अपनाने पर विशेष बल दिया गया और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *