जनकपुर (एमसीबी)।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में जनकपुर की होनहार छात्रा काव्या गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। काव्या ने 93.16% अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट सूची में उत्कृष्ट स्थान हासिल किया है।

न्यू लाइफ इंग्लिश हाईस्कूल की छात्रा काव्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के निरंतर सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन 3 से 4 घंटे नियमित अध्ययन करती थीं और कठिन विषयों पर विशेष ध्यान देती थीं। काव्या ने अपने सीनियर हुनर सिंह को अपना मेंटर बताते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से उन्हें सफलता पाने में मदद मिली। परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रहकर तैयारी करना ही उनकी सफलता का मुख्य मंत्र रहा।
जिले में खुशी की लहर
जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, काव्या के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। नए जिले के रूप में उभर रहे एमसीबी के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय बन गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने काव्या की इस सफलता की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।
प्रेरणा बनी काव्या की सफलता

काव्या की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

I’ve tried a few platforms lately but this one really stands out. The interface is smooth and the payouts are surprisingly fast. Definitely my new go-to spot! Check out bv9999game.
Love how easy it is to jump into the action here. No lag and the customer support is surprisingly responsive. I am having a blast on zioplayonline.
Such a fun experience! The promotions they offer are actually fair and the registration process was a breeze. I am loving the vibes here. jilibeecasino
The VIP treatment here is the real deal. The exclusive offers are great and the overall experience is very premium. I am staying with 50jilivip