वनों को आग से बचाने के उद्देश्य से वन विभाग ने वन सुरक्षा संकल्प रथ रवाना

Spread the love

वनों को आग से बचाने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा आज विशेष जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत “वन सुरक्षा संकल्प रथ” को रवाना किया गया।

Oplus_131072

यह कार्यक्रम वनमण्डलाधिकारी, मनेंद्रगढ़ के आदेश के परिपालन में तथा उपवन मंडलाधिकारी, जनकपुर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक एवं प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी, कुवांरपुर के नेतृत्व में रथ को सजाकर तैयार किया गया। परिक्षेत्र अधिकारी, कुवांरपुर  निकुंज सर ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। यह रथ परिक्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, बाजार-हाट तथा वन क्षेत्रों के स्कूलों में पहुंचकर जनजागरूकता गतिविधियाँ संचालित करेगा।
अभियान के दौरान नुक्कड़ नाटक, लोकगीत, जागरूकता सभाएं, दीवार लेखन, पोस्टर प्रदर्शन एवं नारे के माध्यम से लोगों को वनों की सुरक्षा और आग से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। विशेष रूप से स्कूली बच्चों को वन संरक्षण के महत्व और आग से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी जा रही है।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनभागीदारी बढ़ाना और आग की घटनाओं की रोकथाम हेतु सामूहिक जिम्मेदारी का भाव विकसित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *