एमसीबी में न्यू लाइफ स्कूल का धमाका 5वीं में एलिना पटेल ने जिले में मारी बाजी, 8वीं में भी चमके जनकपुर के सितारे

Spread the love

जनकपुर
एमसीबी जिले में घोषित 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम मे न्यू लाइफ इंग्लिश हाई सेकेंडरी स्कूल जनकपुर ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे जिले में अपना परचम लहरा दिया है। स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला मेरिट सूची में कई स्थान हासिल कर शिक्षा जगत में नया इतिहास रच दिया।
5वीं बोर्ड परीक्षा में एलिना पटेल ने 98% अंक हासिल कर पूरे जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जिससे स्कूल परिसर में जश्न का माहौल बन गया।

5वीं बोर्ड में चमके ये सितारे
एलिना पटेल – 98% (जिले में 2nd Rank)
ऋषभ पटेल – 96.50% (5th Rank)
अनन्या जैन – 96% (6th Rank)
सना फरहीन – 95.50% (7th Rank)
अंशिका साहू – 95% (8th Rank)
सुमन भारती – 95% (8th Rank)
वहीं 8वीं बोर्ड परीक्षा में भी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल कर जिले में अपनी अलग पहचान बनाई।
8वीं बोर्ड में भी न्यू लाइफ का जलवा
शिवम कुमार यादव – 96.50% (जिले में 5वीं रैंक)
सपना यादव – 96.33% (जिले में 6वीं रैंक)

  • विद्यालय के डायरेक्टर डेनियल पटेल ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और बेहतर शिक्षा का यह परिणाम है।
    परिणाम घोषित होते ही स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया और पूरे जनकपुर क्षेत्र में न्यू लाइफ स्कूल की उपलब्धि चर्चा का विषय बन गई।

3 thoughts on “एमसीबी में न्यू लाइफ स्कूल का धमाका 5वीं में एलिना पटेल ने जिले में मारी बाजी, 8वीं में भी चमके जनकपुर के सितारे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *