जनकपुर काष्ठागार में लकड़ी घोटाले की आशंका, जांच में टीपी से ज्यादा लकड़ी मिलने पर उठे सवाल

Spread the love

जनकपुर/छत्तीसगढ

एमसीबी जिले के जनकपुर स्थित काष्ठागार (डिपो) में लकड़ी की हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डिपो से लकड़ी परिवहन के दौरान ट्रांजिट पास (टीपी) में दर्ज संख्या और ट्रक में लोड लकड़ी की संख्या में अंतर पाया गया।

बताया जा रहा है कि जब मामले की जांच की गई तो टीपी से छेड़छाड़ के बाद ट्रक में लगभग 58 नग लकड़ी ज्यादा पाई गई, जिससे पूरे मामले में अनियमितता और मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कर्मचारियों और ठेकेदार को बचाने के लिए दस्तावेजों में भी हेरफेर किए जाने की चर्चा है। इस घटना के सामने आने के बाद जांच अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और लोगों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *