महाशिवरात्रि पर तोजी ग्राम में मानस पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन

Spread the love

विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत तोजा के आश्रित ग्राम तोजी में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भाजपा जिला मंत्री  एवम ग्राम पंचायत तोजा के उपसरपंच हीरालाल यादव के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्राम में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मानस पाठ का आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने सहभागिता दर्ज कराई। आयोजन के अगले दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहाँ श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
धार्मिक आयोजन के दौरान ग्राम में भक्तिमय वातावरण बना रहा। स्थानीय ग्रामीणों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सद्भाव एवं धार्मिक आस्था का प्रतीक बताया।

उल्लेखनीय है कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक परंपराओं के संरक्षण एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *