टीईटी हेतु विभागीय सीमित परीक्षा का प्रस्ताव, ओपन बोर्ड से पत्राचार बीएड/डीएड पर चर्चा

Spread the love

छत्तीसगढ़ में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) एवं प्रशिक्षण संबंधी विषयों पर महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में संचालक डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी एवं सहायक संचालक अशोक नारायण बंजारा से मुलाकात कर विभागीय सीमित परीक्षा आयोजित करने तथा पत्राचार माध्यम से बीएड/डीएड प्रशिक्षण शुरू करने का सुझाव दिया।
ज्ञापन में एसोसिएशन ने उल्लेख किया कि 17 अगस्त 2012 के नियमों के तहत टीईटी को अनिवार्य किया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि नियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त की जाए। साथ ही, माननीय सुप्रीम कोर्ट के 1 सितम्बर 2025 के निर्णय के संदर्भ में आवश्यक होने पर शिक्षा विभाग द्वारा विभागीय सीमित टीईटी परीक्षा आयोजित कर सेवारत शिक्षकों के हितों की रक्षा की जाए।
एसोसिएशन ने सुझाव दिया कि विभागीय सीमित परीक्षा के संयोजक डीपीआई हों तथा प्रत्येक जिले में जिला शिक्षा अधिकारी को परीक्षा संयोजक बनाया जाए। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि पदोन्नति के लिए विभागीय सीमित परीक्षाएँ पूर्व में सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी हैं।
प्रशिक्षण के मुद्दे पर प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि केवल डीएड या समकक्ष योग्यता रखने वाले सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याताओं के लिए एनसीटीई के नियमानुसार 6 माह का बीएड कोर्स शीघ्र प्रारंभ किया जाए। इसके लिए पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय से अनुबंध कर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (ओपन बोर्ड) के माध्यम से पत्राचार पद्धति अपनाने का प्रस्ताव रखा गया, ताकि संपर्क कक्षाओं के जरिए प्रशिक्षण समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सके।
बैठक के दौरान संचालक डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी ने कहा कि विभागीय टीईटी परीक्षा एवं पत्राचार माध्यम से प्रशिक्षण का सुझाव शिक्षक हित में है। शिक्षकों को सहजता से पात्रता एवं दक्षता प्राप्त हो, इस दिशा में विभाग प्रयास कर सकता है।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, उपाध्यक्ष देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रदेश पदाधिकारी योगेश सिंह ठाकुर, जितेंद्र मिश्रा सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

11 thoughts on “टीईटी हेतु विभागीय सीमित परीक्षा का प्रस्ताव, ओपन बोर्ड से पत्राचार बीएड/डीएड पर चर्चा

  1. [5950]Roma99: Link Alternatif Resmi | Slot Gacor Deposit Dana Tanpa Potongan,Roma99 menyediakan link alternatif resmi untuk akses cepat. Nikmati slot gacor hari ini dengan deposit dana tanpa potongan. Daftar dan mainkan sekarang juga! visit: roma99

  2. [2394]Ombak126 Official Login | Best Slot Games & Fast Payouts Malaysia,ombak126 provides a secure official login for the premier online casino Malaysia. Download the app today to enjoy top slot games and fast payouts. Join now! visit: ombak126

  3. [2371]k999 Official Login | বিকাশ দিয়ে স্লট ও লাইভ ক্যাসিনো গেম,k999 অফিসিয়াল লগইন করে সেরা অনলাইন ক্যাসিনো বোনাস উপভোগ করুন। বিকাশ দিয়ে সহজেই স্লট গেম খেলুন এবং অ্যাপ ডাউনলোড করে শুরু করুন। visit: k999

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *