रायपुर / छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में संचालक डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी, सहायक संचालक अशोक नारायण बंजारा एवं एच. सी. दिलावर से मुलाकात कर शिक्षक (एल बी) संवर्ग की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने चर्चा के दौरान बताया कि लगभग 30 हजार सहायक शिक्षक पदोन्नति एवं क्रमोन्नति से वंचित हैं। एसोसिएशन ने मांग रखी कि पदोन्नति हेतु पूर्व में दिए गए वन टाइम रिलेक्सेशन की तर्ज पर क्रमोन्नति / समयमान के लिए निर्धारित 10 वर्ष की सेवा अवधि को एक बार शिथिल कर 5 वर्ष किया जाए।
डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्राचार्य प्रतीक्षा सूची पदोन्नति की प्रक्रिया शासन स्तर पर जारी है और यह शीघ्र पूर्ण होगी। साथ ही व्याख्याता टी संवर्ग की पदोन्नति हेतु काउंसिलिंग जल्द आयोजित करने की बात कही।
बैठक में व्याख्याता ई संवर्ग एवं प्रधान पाठक (पूर्व माध्यमिक) की पदोन्नति में आ रही न्यायालयीन बाधाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सहायक शिक्षक से शिक्षक पदोन्नति सहित विभिन्न विषयों पर प्रतिनिधिमंडल ने अपना पक्ष रखा।
ज्ञापन में उच्च न्यायालय के निर्णयों का हवाला देते हुए कहा गया कि पेंशन एक कल्याणकारी योजना एवं स्थगित पारिश्रमिक है। संविलियन से पूर्व दी गई सेवाओं को अप्रासंगिक नहीं माना जा सकता। संगठन ने मांग की कि केंद्र सरकार, उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी 33 वर्ष अर्हकारी सेवा के स्थान पर 20 वर्ष सेवा पर 50% पेंशन का प्रावधान किया जाए।
इसके अतिरिक्त संगठन ने मांग रखी कि वर्तमान में न्यूनतम 10 वर्ष सेवा पर पेंशन निर्धारण के नियम के कारण कई एल बी संवर्ग शिक्षक बिना पेंशन सेवानिवृत्त हो रहे हैं, अतः इसे घटाकर 5 वर्ष सेवा अवधि किया जाए।
ज्ञापन में अन्य प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:
शेष रिक्त प्राचार्य पदों पर शीघ्र पदोन्नति
प्राचार्य के 10% पदों पर विभागीय परीक्षा आयोजित करना
व्याख्याता ई संवर्ग के रिक्त पदों पर अविलंब पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करना
प्रधान पाठक (पूर्व माध्यमिक), शिक्षक एवं प्रधान पाठक (प्राथमिक) के रिक्त पदों पर कैलेंडर तय कर पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करना
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, उपाध्यक्ष देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, पदाधिकारी योगेश सिंह ठाकुर, जितेंद्र मिश्रा, बिलासपुर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, धमतरी जिलाध्यक्ष डॉ. भूषण चंद्राकर, महासमुंद जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी, बालोद जिलाध्यक्ष दिलीप साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Need a reliable link to w88? w88clublink’s got you covered. No more sketchy links, just straight access to the good stuff. Easy peasy! Get linked up: w88clublink
VT88slot is my go-to for spinning those reels. Loads of different slots, and the payouts are pretty decent. Give it a whirl and see what you think. Spin those wheels: vt88slot
Looking for a smooth and easy experience? vt88io delivers. Everything’s laid out nice and simple, so you can get straight to the action. Highly recommend! Dive in: vt88io