जनकपुर में भालू का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया मनेन्द्रगढ़ वनमण्डलाधिकारी के आदेश के परिपालन में नगर पंचायत जनकपुर में भालुओं के आतंक से निपटने हेतु वन विभाग की टीम ने सराहनीय कार्रवाई की।

दिनांक 11-02-2026 की रात्रि में नगर पंचायत जनकपुर स्थित अंकुर प्रताप सिंह के घर एवं बाड़ी क्षेत्र में पिंजड़ा लगाकर एक स्वस्थ युवा नर भालू का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया।यह अभियान प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक एवं प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी, कुवांरपुर के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। रेस्क्यू के उपरांत आवश्यक पंचनामा तैयार कर भालू को पिंजड़े सहित शासकीय वाहन के माध्यम से गांव से काफी दूर सुरक्षित जंगल क्षेत्र में बिना किसी क्षति के छोड़ दिया गया। पिंजड़े से मुक्त होते ही भालू तेजी से जंगल की ओर चला गया।इस रेस्क्यू अभियान में राजेन्द्र परस्ते (बीएफओ, पतवाही), परिक्षेत्र सहायक मसौरा प्रदीप दुबे तथा वनरक्षक गजाधर सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत महसूस की है।
