गांधी जयंती पर न्यू लाइफ स्कूल में स्वच्छता अभियान, स्काउट-गाइड ने दिया स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love
  1. जनकपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर के तत्वावधान में जिला इकाई एमसीबी द्वारा न्यू लाइफ इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल जनकपुर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
    कार्यक्रम जिला आयुक्त गाइड श्रीमती रश्मि रानी गुप्ता, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) नागेश्वर साहू, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) शांतनु कुरै एवं विकासखंड सचिव भरतपुर उपेन्द्र सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया।
    इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती आराधना पटेल एवं डायरेक्टर डेनियल पटेल ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के साथ स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता की। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने, पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने तथा आवश्यकता पड़ने पर समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।
    कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के स्काउट प्रभारी पवन तिवारी ने किया। स्वच्छता अभियान के दौरान विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छ परिसर और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।
    कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं सहभागियों को मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

7 thoughts on “गांधी जयंती पर न्यू लाइफ स्कूल में स्वच्छता अभियान, स्काउट-गाइड ने दिया स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश”

  1. I’ve been trying a few different sites lately and this one really stands out. The interface is super smooth and everything loads fast. Definitely recommend checking out iny0n0777 for a great experience.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *