नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

Spread the love

जनकपुर। थाना जनकपुर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 9 फरवरी 2026 को पीड़िता के पिता ने थाना पहुंचकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में आरोप लगाया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री को संजय यादव नामक व्यक्ति ने 7 फरवरी 2026 को घर के बाहर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने घर ले जाकर कमरे में बंद किया तथा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
परिजनों द्वारा 8 फरवरी को खोजबीन के दौरान पीड़िता को वापस घर लाया गया, जहां उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद 9 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
प्रार्थी के आवेदन पर थाना जनकपुर में अपराध क्रमांक 22/26 के तहत संबंधित धाराओं एवं पाक्सो एक्ट के प्रावधानों में मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। विधिवत पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर मनेन्द्रगढ़ उप जेल भेजा गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी, एएसआई राममिलन मिश्रा, प्रधान आरक्षक संदीप बागीर, संजय पांडेय, आरक्षक सूर्यपाल तथा विष्णु यादव की अहम भूमिका रही है

 

 

 

सहित पुलिस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मामले की विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *